{"_id":"69c0446467f01e1a6008c98c","slug":"the-grooms-side-refused-to-marry-as-the-dowry-demand-was-not-met-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111273-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़के पक्ष ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लड़के पक्ष ने शादी से किया इंकार
Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तेवरखास गांव निवासी युवती का रिश्ता तय हो जाने के बाद दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। तेवरखास गांव निवासी महिला की ओर से रविवार को थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि कई माह पहले उसकी बेटी का रिश्ता थाना कुंदरकी के सीलपुर गांव निवासी युवक से तय हो गया था और आगामी 13 अप्रैल को बरात आनी थी। बरात को खाना खिलाने और निकाह की रस्मों के लिए मैरिज हॉल बुक करने के अलावा रिश्तेदारों में शादी के कार्ड भी बांट दिए हैं। तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का मंगेतर और उसके घरवाले निकाह से पहले ही बोलेरो कार और दहेज का अन्य सामान भेजने की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर शादी करने से स्पष्ट इंकार दिया है। पुलिस का कहना है कि मिली शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन