{"_id":"6a0b7413830f6e9f0408a9a0","slug":"the-grooms-girlfriend-reached-the-police-station-before-the-wedding-procession-arrived-moradabad-news-c-279-1-mo11005-115283-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बरात आने से पहले दूल्हे की प्रेमिका पहुंची थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बरात आने से पहले दूल्हे की प्रेमिका पहुंची थाने
Tue, 19 May 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 19 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी जनपद रामपुर के स्वार निवासी युवक से तय हुई थी। सोमवार को बरात आनी थी और निकाह होना था लेकिन दूल्हे की प्रेमिका के थाने पहुंच जाने के कारण वह बरात लेकर नहीं आ सका। उसकी असलियत पता चलने पर दुल्हन और उसके परिजनों ने भी शादी करने से इन्कार कर दिया।
दुल्हन पक्ष ने गांव के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत पुलिस से की। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से दूल्हे पक्ष को दहेज का भी सभी सामान दे दिया गया लेकिन जब पता चला कि दूल्हे की प्रेमिका ने उसे अपना पति बताकर रविवार की शाम को वहां के थाने में शिकायत की। प्रेमिका के साथ उसके बच्चे भी थे। इस पर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। दूल्हा पक्ष के लोग भी ठाकुरद्वारा पहुंचे। दोनों पक्षों की पंचायत नगर पालिका के सभागार में हुई। पंचायत में शामिल कांग्रेस के नेता डॉ मोहम्मद हनीफ सैफी ने बताया कि दूल्हा पक्ष पर पंचायत में 11000 रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा दुल्हन पक्ष की ओर से दिए गए दहेज के सामान के सात लाख रुपये भी दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को देगा। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई।