{"_id":"60ccfb798ebc3ebd9f3b4a4e","slug":"the-government-was-duped-of-1-57-crores-by-opening-a-fake-firm-the-case-against-the-woman-of-delhi-city-news-mbd392714052","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फर्म खोलकर सरकार को लगाया 1.57 करोड़ का चूना, दिल्ली की महिला पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी फर्म खोलकर सरकार को लगाया 1.57 करोड़ का चूना, दिल्ली की महिला पर केस
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में टैक्स चोरी का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दिल्ली की एक महिला ने फर्जी फर्म बनाकर करीब दस करोड़ रुपये का कारोबार दिखा दिया। जिसके जरिए 1.67 करोड़ का टैक्स चोरी कर ली। इस मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वाणिज्य कर अधिकारी (विशेष अनुसंधान शाखा) दीपक मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि जीएसटी कॉन पोर्टल पर पंजीकृत जीस इंटरनरेशन मोहनलाल, नवाबपुर वाटर टैंक, रेलवे स्टेशन रोड भोजपुर की जांच उन्हें मिली थी। पोर्टल से जानकारी मिली कि फर्म स्वामिनी पूनम निवासी करोल बाग दिल्ली ने जीएस इंटरनेशनल फर्म से कारोबार करने के लिए 10 सितंबर 2019 को जीएसटी नंबर लेकर कारोबार के लिए पंजीकरण कराया था। इस फर्म में लोहा एंड स्टील की खरीद-बिक्री के कारोबार के लिए पंजीयन कराया था। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो वहां के लोगों ने बताया कि यहां कोई फर्म संचालित ही नहीं है। फर्म के दिए गए पते पर कोई व्यापार होता नहीं पाया गया। इतना ही नहीं वहां वाहनों के आने-जाने तक का रास्ता ही नहीं है, जबकि वहां कोई व्यापार स्थल नहीं मिला। पोर्टल पर फर्म स्वामिनी पूनम ने जो किरायानामा लगाया था। उसने किसी अलीगढ़ के अजीबाबाद थाना क्षेत्र के जहानागंज निवासी हरेंद्र से भवन पर लिया था, जबकि जांच के दौरान पता चला कि हरेंद्र नाम के किसी भी व्यक्ति का वहां कोई भवन है ही नहीं। वाणिज्य कर अधिकारी ने बताया कि फर्म स्वामिनी ने फर्जीवाड़ा करके केंद्र और राज्य सरकार से कर की चोरी की है। फर्म ने दस करोड़ का टर्न ओवर दिखाया है। इसके हिसाब से 1 करोड़ 67 लाख 77 हजार 904 रुपये वाणिज्य कर बनता है, जिसकी चोरी की गई है। भोजपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।