फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The government is working for economic, health and education: Dr. Babita

सरकार आर्थिक, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए कर रही काम : डॉ. बबिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The government is working for economic, health and education: Dr. Babita
बहजोई में संभल क​ल्कि महोत्सव में विचार रखतीं मुख्य अति​थि डॉ. बबीता चौहान। स्रोत- सूचना विभाग
बहजोई(संभल)। संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में दोपहर बाद मिशन शक्ति व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि आज आर्थिक, स्वास्थ्य व शिक्षा की ओर सरकार काम कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान, विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री बीएल वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव ने माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर की। इस बीच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका समेत देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि भारत को माता कहा जाता है। यहां नदियों को भी गंगा, जमुना व सरस्वती आदि नाम से पुकारा जाता है। यहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रसोई में काम करते समय धुएं से महिलाओं की आंख खराब हो जाती थीं। इसको लेकर सरकार ने उज्ज्वला रसोई गैस योजना का कनेक्शन देकर महिलाओं को इस समस्या से निजात दिलाई। महिलाएं पुलिस में भर्ती होकर लोगों की सुरक्षा कर रही हैं। वहीं, सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रही हैं। वहीं, रामकृष्ण गोस्वामी व एएसपी अनुकृति शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन सीडीपीओ रचना यादव ने किया। इस बीच डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण विश्नोई, एएसपी अनुकृति शर्मा, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व डीपीओ चंद्रभूषण तथा आशा व आंगनबाड़ी वर्कर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed