{"_id":"6893b658fcaecce5e2020789","slug":"the-government-created-the-post-of-regional-higher-education-officer-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-703260-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शासन ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का पद किया सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शासन ने क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का पद किया सृजित
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। इससे महाविद्यालयों व शिक्षकों को वेतन, पदोन्नति समेत आने वाली अन्य परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
जिले में स्थित महाविद्यालयों व उनके शिक्षकों को वेतन, पदोन्नति, एरियर समेत अन्य काम कराने के लिए बरेली जाना पड़ता है। इससे शिक्षकों और प्रबंधकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब जिले में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय की स्थापना की जाएगी। कार्यालय में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी और कनिष्ठ सहायक मिलाकर कुल तीन पद सृजित किए जाएंगे। हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्य व्रत सिंह रावत ने बताया कि वेतन समेत कई काम के लिए उच्च शिक्षा अधिकारी से मिलने बरेली जाना पड़ता है। लंबी दूरी होने के कारण परेशानी होती है। अब ये परेशानियां खत्म हो जाएंगी। केजीके प्राचार्य प्रो. सुनील चंद्र चौधरी ने बताया कि वेतन पास कराने के लिए हर महीने बरेली जाना पड़ता है। कई कागजात डायरेक्टरेट को भेजनी होती है। इसके लिए लिए क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी से फारवर्ड कराना होता है। इन सभी सुविधाओं का लाभ जिले में मिलने लगेगा। इसके अलावा उच्च शिक्षा अधिकारी से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर परेशानियों को साझा कर सकेंगे।
00
- क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति होने के बाद महाविद्यालयों के कर्मचारियों को बरेली का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वेतन, नियुक्त, पदोन्नति समेत अन्य काम आसानी से हो जाएंगे।- डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी, प्रबंधक, एमएच कॉलेज