फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl went to the police station against her lover for refusing to marry her.

Moradabad News: शादी से मुकरने पर प्रेमी के खिलाफ थाने पहुंची युवती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The girl went to the police station against her lover for refusing to marry her.
कुंदरकी। शादी से मुकरने पर एक युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित युवती ने कुंदरकी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि पिछले सात वर्ष से गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग रहा है जो कि फोन पर बात करता था और मुझसे बातचीत करने के लिए फोन भी दिए। प्रेमी ने शादी करने का वादा करके उसकी बिना मर्जी के उसके साथ यौन शोषण किया और अस्मत के साथ खिलवाड़ करता रहा। इसी माह सात अप्रैल को युवक उसके घर पर उससे मिलने आया तो अचानक परिजनों ने बात करते हुए पकड़ लिया और परिजनों ने दोनों की निकाह कर लेने की बात कही लेकिन इस बात पर आरोपी युवक और उसके परिजनों ने निकाह करने को मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आठ अप्रैल को समय करीब शाम 4:30 बजे आरोपी युवक ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि मुझसे निकाह करने को कहा तो अंजाम अच्छा नहीं होगा, उसके घर पर ईंट भी फेंककर मारी है। थाना प्रभारी जसपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित युवती का कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed