फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The girl was raped by her lover

Moradabad News: युवती से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
The girl was raped by her lover
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेमी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता को तीन माह से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित युवती ने भोजपुर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी जान पहचान रामपुर जनपद के टांडा थाना क्षेत्र के गांव सिंगनी गांव निवासी आजम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बना ली थी। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़ित को तीन साल तक ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन

पीड़िता जब भी शादी के लिए कहती तो आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे शांत कर देता था। 27 मई 2024 की शाम करीब छह बजे वह घर पर अकेली थी। परिवार वाले खेत पर गए थे। इसी समय आरोपी आजम उसके घर आया और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने साथ अपने गांव ले गया। रास्ते में सिंगनी गांव से पहले एक ट्यूबवेल पर ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले गया तो वहां उसके पिता मोहम्मद अहमद और बहनों ने उसके साथ गाली गलौज की। आरोपी आजम के भाई गुलफाम और इमरान ने पीड़िता के साथ मारपीट और छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़िता को धक्के देकर घर से निकाल दिया। तब पीड़िता ने पुलिस बुला ली थी। इसके बाद रामपुर के सैदनगर पुलिस चौकी प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया था। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर भोजपुर थाने की पुलिस ने आरोपी आजम, उसके पिता, दो बहनों और दो भाइयों समेत छह के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़खानी, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed