फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The gas capsule hanging in the air broke the railing of the bridge on the highway.

हाईवे पर पुल की रेलिंग तोड़ हवा में लटका गैस कैप्सूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
The gas capsule hanging in the air broke the railing of the bridge on the highway.
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में शनिवार रात करीब दस बजे गैस कैप्सूल रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया। गैस कैप्सूल की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गए। पुल का मलब सर्विस रोड पर गिरने से बाइक और ऑटो सवार घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। क्रेन के जरिये कैप्सूल को हटवाया गया। बाइक सवार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के डिडौली थानाक्षेत्र के खईया माफी गांव निवासी नजरे आलम शनिवार रात करीब दस बजे बाइक से अपनी पत्नी मेहनाज और छह वर्षीय बेटे हामिद और आठ वर्षीय भांजी इस्माइल को बाइक से लेकर दिल्ली रोड स्थित होटल से शादी समारोह से घर लौट रहे थे। इनकी बाइक पाकबड़ा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के सामने से गुजर रही थी। यहां उन्होंने देखा कि ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक को डायवर्ट करक एक ओर किया गया है। एक साइड पत्थरों को रख कर बंद कर दी गई है। सामने पत्थर रखे होने पर बाइक को रोका लिया था। पीछे से बहुत तेजी के साथ आ रहे गैस कैप्सूल ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी और रेलिंग तोड़कर पुल से लटक गया। इस दौरान तेज आवाज हुई। नीचे चल रहे वाहनों में एक बाइक व ऑटो के ऊपर रेलिंग का मलबा गिर गया। जिसमें पाकबड़ा के सेक्टर पांच निवासी एमआर सचान, ऑटो चालक कुलदीप रस्तोगी व एक अन्य घायल हो गए। आस पड़ोस के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पाकर थाना प्रभारी रंजन शर्मा, सीओ हाइवे गणेश गुप्ता, एसपी सिटी समेत अन्य आधिकारी और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। दो घंटे में गैस कैप्सूल को हाईवे से हटाया गया। थाना प्रभारी ने बताया की सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed