फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The gang of Hapur and Ghaziabad had stolen the shop in Dalpatpur

हापुड़ और गाजियाबाद के गैंग ने की थी दलपतपुर में दुकान में चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The gang of Hapur and Ghaziabad had stolen the shop in Dalpatpur
मुरादाबाद। मूंढापांडे के दलपतपुर स्थित दुकान में हापुड़ और गाजियाबाद के गैंग ने चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से वारदात को अंजाम देने आए थे। घटना में शामिल रहे दो आरोपी चोर अभी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मूंढापांडे के खानपुर लक्खी निवासी शाहवाज खान की दलतपुर में बैटरी की दुकान है। 18 नवंबर को चोर दुकान का शटर तोड़कर 15 बैटरी और 18 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी फुटेज और दुकान में मिले मोबाइल के जरिये पुलिस ने हापुड़ जनपद के पिलखुआ थानाक्षेत्र के शाहपुर फगौता निवासी मनोज और सोनू उर्फ डेनी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गाजियाबाद जनपद के मंसूरी थानाक्षेत्र के मसौता गांव निवासी नितिन और एक अन्य साथी गोपाल उर्फ पंडित जी के साथ कार से वारदात को अंजाम देने आए थे। 18 नवंबर की सुबह चार बजे दलपतपुर में बैटरी की दुकान के सामने कार लगा दी थी। इसके बाद शटर तोड़कर अंदर घुस गए थे। बैटरियां कार में लादकर फरार हो गए थे। सीओ हाईवे डा. गणेश कुमार गुप्ता ने बताया से बताया कि आरोपियों से 4650 रुपये, तीन बैटरियां, दो तमंचे और कार करतूस बरामद किए हैं। नितिन और गोपाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज
मुरादाबाद। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि आरोपी मनोज के खिलाफ हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर में में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत 11 केस दर्ज हैं। जबकि आरोपी सोनू उर्फ डैनी के खिलाफ हापुड़ में चार केस दज हैं। फरार आरोपी नितिन के खिलाफ भी मेरठ और हापुड़ में चार केस दर्ज हैं। चौथे आरोपी के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगरी में गंगा स्नान कर दिया वारदात को अंजाम
मुरादाबाद। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नितिन के ससुराल वालों का गंगा मेले में कैंप लगा हुआ था। सभी आरोपी पहले वहां पहुंचे और गंगा स्थान किया। इसके बाद वारदात को अंजाम देने दलपतपुर पहुंच गए थे। आरोपी नितिन ने एक बार दलपतपुर में अपनी कार में बैटरी लगवाई थी। उस वक्त उसने यहां चोरी की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed