फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The friendship between Rama and Sugriva and the slaying of Bali were enacted on stage.

Moradabad News: राम-सुग्रीव की मित्रता और बालि वध का हुआ मंचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The friendship between Rama and Sugriva and the slaying of Bali were enacted on stage.
मुरादाबाद। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी पुराना दसवां घाट मुरादाबाद की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को मंच पर राम-सुग्रीव की मित्रता और बालि वध का प्रसंग जीवंत हो उठा। कलाकारों ने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला स्थल गूंज उठा। रामलीला महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ मंचन देखा।
विज्ञापन

मंचन में माता सीता की खोज करते हुए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण वन-वन भटक रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात ब्राह्मण के वेश में हनुमान जी से होती है। हनुमानजी भगवान श्रीराम को पहचान कर उन्हें सुग्रीव से मिलवाते हैं। बालि के भय से ऋष्यमूक पर्वत पर रह रहे सुग्रीव अपनी व्यथा प्रभु श्रीराम को सुनाते हैं। वह बताते हैं कि बालि ने उन्हें राज्य से निकाल दिया है और उनकी पत्नी को भी अपने अधिकार में कर रखा है। सुग्रीव की पीड़ा सुनकर भगवान श्रीराम उनकी सहायता करने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद सुग्रीव और बालि के बीच युद्ध होता है। भगवान श्रीराम बालि का वध कर सुग्रीव की पत्नी को मुक्त कराते हैं। इसी प्रसंग के साथ श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता का महत्व दर्शाया जाता है। मंचन के दौरान कलाकारों के अभिनय पर दर्शकों ने जयकारों के साथ उत्साह जताया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष यथार्थ किशोर, संरक्षक छत्रपाल सैनी, महामंत्री आदित्यवीर शास्त्री, प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, राजेश वाल्मीकि, इंद्रजीत शर्मा, नरेंद्र सुमन, रवि सैनी, शिवकुमार, पुष्पकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed