फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The flight arrived three and a half hours late due to lack of clear sky

Moradabad News: आसमान साफ न होने से साढ़े तीन घंटे देर से पहुंची फ्लाइट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
The flight arrived three and a half hours late due to lack of clear sky
मुरादाबाद। आसमान साफ न होने के कारण लखनऊ से आने वाली फ्लाइट मुरादाबाद एयरपोर्ट पर साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। 19 सीटर विमान को सुबह 9:05 बजे लखनऊ से मुरादाबाद पहुंचना था, लेकिन फ्लाइट 12:30 बजे के बाद पहुंची। इसके कारण मुरादाबाद से जाने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

यहां से जाने वाली फ्लाइट दोपहर एक बजे के बाद रवाना हुई। सोमवार से ही मुरादाबाद से लखनऊ के लिए सप्ताह में छह दिन यात्रा शुरू हुई है। इससे पहले सिर्फ मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को लखनऊ की फ्लाइट जाती थी। अब मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन विमान उड़ेगा। समय व किराये में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। फ्लाई बिग एयरलाइंस के प्रवक्ता नितिन ऑगस्टीन ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण पायलटों के लिहाज से दृश्यता ठीक नहीं थी। इसलिए लखनऊ से फ्लाइट देरी से चली थी। इस कारण मुरादाबाद से वापसी में भी देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed