फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The first one was beaten for opposing bringing of a second

Moradabad News: दूसरी पत्नी लाने का विरोध करने पर पहली को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
The first one was beaten for opposing bringing of a second
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पति के दूसरी पत्नी लाने का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाहिता की मां ने उसके देवर और ससुर पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।
संभल जिले के असमौली थाना क्षेत्र की एक महिला ने कुंदरकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि करीब दो साल पहले उसकी बेटी की शादी कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बेटी को ससुराल में दहेज को लेकर परेशान किया जाने लगा और मांग पूरी न होने पर मारपीट की जाती। आरोप है कि बेटी के पति ने दहेज की मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की धमकी दी थी। आरोप है कि 31 मार्च उसकी बेटी का पति ने दूसरी शादी कर ली और जब वह दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो उसकी बेटी ने इसका विरोध किया। जिस पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई। साथ ही घर से जाने को कहा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि एक अप्रैल को वह अपने देवर के साथ बेटी के ससुराल आई तो बेटी के ससुराल वालों ने उसके और उसके देवर के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि बेटी के ससुर और देवर ने उसके साथ छेड़खानी भी की। इसके बाद आरोपी पक्ष ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed