{"_id":"6aaef51e7575f14365068a6b","slug":"the-first-executive-committee-of-the-guru-jambheshwar-university-teachers-association-will-be-formed-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-996908-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज मिलेगी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की पहली कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज मिलेगी गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की पहली कार्यकारिणी
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के लिए रविवार को मतदान के बाद पहली कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि मतदान के बाद शाम को मतगणना कर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में गुरु जंभेश्वर शिक्षक संघ चुनाव में तहत रविवार को मतदान प्रक्रिया की जाएगी। इसमें मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जनपद के 468 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया में 27 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए एक पद होने की वजह से एक बैलेट रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और फुफुक्टा प्रतिनिधि के लिए अलग बैलेट होगा। दोनों बैलेट का रंग अलग-अलग रहेगा। शनिवार को सभी चुनाव अधिकारियों ने मतदान स्थल का निरीक्षण करने के बाद एक बैठक वर्धमान कॉलेज बिजनौर में की। उन्होंने मतदान को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए कुछ निर्णय लिए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि मतदान केंद्र में कोई पोलिंग एजेंट नहीं होगा। मतगणना में सभी कैंडिडेट या एजेंट उपस्थित रह सकते हैं, लेकिन चुनाव स्थल के लिए केवल मतदाता का ही प्रवेश होगा। अपना पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मतदान कक्ष के लिए प्रवेश किया जाएगा। मतदान सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। सभी मतदाता को अपना फोटो खिंचवाने के बाद ही मतदान के लिए जाना होगा। मत पत्र पर निर्देशों के अनुसार उपलब्ध कराए गए स्केच पेन से सही का निशान लगाना होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा। मतपत्रों की गिनती एक स्थान पर होगी। मत पत्तों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे तथा विजेता को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।