{"_id":"6acbf9fb91cb45d00a0f48be","slug":"the-first-day-of-navratri-passed-amidst-faith-and-jubilation-goddess-worship-in-every-home-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1014156-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आस्था और उल्लास में बीता नवरात्र का पहला दिन...घर-घर देवी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आस्था और उल्लास में बीता नवरात्र का पहला दिन...घर-घर देवी पूजन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शारदीय नवरात्र का पहला दिन पारंपरिक देवी पूजन के बीच गुजरा। घर-घर मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा की गई। रविवार के अवकाश के साथ ने आस्था और उत्सवी उल्लास कई गुना बढ़ा दिया।
इस बीच तमाम घरों में नौ दिन की उपासना के लिए कलश स्थापना की गई। मां के पूजन के साथ मुख्य दरवाजे पर ध्वज लगाया गया। अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। इस सबके बीच कहीं दुर्गा सप्तशती तो कहीं दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। देवी पर केंद्रित मंत्र भी गूंजे। इस बीच तमाम श्रद्धालुओं ने नौ दिन नियमित देवी पूजन के संकल्प के साथ व्रत-उपवास का क्रम शुरू किया।
घरों के अलावा मंदिरों में भी भोर से ही इसी प्रकार पूजन की शुरुआत की गई। इस बीच देवी मां का आशीर्वाद लेने के लिए प्रमुख मंदिरों में भोर से दोपहर तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन-कीर्तन भी किया। विशेष आरती का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
इन मंदिरों में रही ज्यादा भीड़
नगर के श्री शिव हनुमान मंदिर तहसील, श्रीराम दुर्गा मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, खाकेश्वर मंदिर, होलिका मंदिर, छहराया स्थित शिव मंदिर, फरीदनगर रोड स्थित मां चामुंडा कालरात्रि मंदिर, काशीपुर मार्ग स्थित माता मंदिर, समाधि शिव मंदिर, शिव मढ़ी मंदिर, बाजार गंज स्थित माता मंदिर, मोहल्ला बंजारान स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर, हरिहर मंदिर, चित्रगुप्त शिव मंदिर, आर्य समाज रोड शिव शक्ति मंदिर, मोहल्ला पीपल टोला स्थित श्री शिवधाम पंचशील मंदिर, कोतवाली मंदिर, सिंचाई विभाग कॉलोनी स्थित मनोकामना पूर्ण शिव मंदिर, नंगलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित क्षेत्र के तमाम मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।