{"_id":"6202c6d9cd96564abf763923","slug":"the-fire-broke-out-in-the-cotton-machine-factory-the-workers-saved-their-lives-by-running-away-bilari-news-mbd4183464197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुई मशीन के कारखाने में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुई मशीन के कारखाने में लगी आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
बिलारी में शाहबाद रोड पर रूई मशीन कारखाने में लगी आग बुझाते लोग
- फोटो : BILARI
बिलारी। नगर में शाहबाद रोड स्थित मोहल्ला रजानगर में मंगलवार दोपहर बाद रुई मशीन चलने के दौरान चिंगारी उठने से कारखाने में आग लग गई। आग से रूई और अन्य सामान सामान जल गया। मशीन चला रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इसके बाद लोगों ने पानी बौछारें डालकर आग पर काबू पाया।
मोहल्ला रजानगर निवासी मसरूर अहमद का अपने मोहल्ले में ही रुई मशीन का कारखाना है। यहां कच्चा माल बाहरी प्रांतों से मंगाकर मशीन के जरिए धुनाई कर र्रुई तैयार की जाती है। बाद में यह रुई लिहाफ, गद्दे और तकियों में भरी जाती है।
मंगलवार दोपहर बाद कारखाने में कुछ मजदूर विद्युत संचालित मशीन के जरिए रुई की धुनाई कर रहे थे। इस दौरान कच्चे माल में लोहे का कोई टुकड़ा आ गया। यह टुकड़ा मशीन में पहुंचते ही अचानक निकली तेज चिंगारी रूई के ढेर पर जा गिरी और आग भड़क गई।
विज्ञापन
रुई के ढेर में आग लगने पर लपटें दूसरे ढेरों तक पहुंच गईं और उनमें भी आग लग गई। र्रुई मशीन कारखाने में काम कर रहे सभी मजदूरों ने बाहर की ओर भागकर अपनी जान बचाई। कारखाने से आग की ऊंची लपटें देख मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। पहले तो नागरिकों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया, लेकिन नंबर नहीं मिल पाने से दमकल वाहन तत्काल नहीं पहुंच पाया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। रुई मशीन कारखाना स्वामी मसरूर अहमद ने बताया कि आग लगने से कच्चे माल से तैयार की गई रुई, रुई भरे हुए तकिये, लिहाफ गद्दे और रुई मशीन समेत लगभग ढाई लाख रुपये की कीमत का सामान जल गया।