फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The farmer who went to the field was shot dead

Moradabad News: खेत से चारा लेने गए किसान की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The farmer who went to the field was shot dead
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव सदरपुर में खेत से चारा लेने गए किसान सूखा सिंह (58) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 15 दिन से अपनी बहन के घर रह रहा था। घर के पास ही नाली में उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल मामला जमीन के विवाद से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन


छजलैट थाना क्षेत्र के ही गांव पचोकरा खानपुर के रहने वाले सूखा सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह किसान थे। करीब 15 दिन से वह गांव सदरपुर में बहन जमना देवी के घर पर रह रहे थे। शुक्रवार शाम वह बहन के घर के पास ही खेत से चारा लेने गए थे। शाम करीब सात बजे अचानक फायर की आवाज सुनकर जब सूखा का भांजा राहुल खेत की तरफ पहुंचा तो यहां सूखा सिंह नाली में मृत अवस्था में पड़े थे और उनके सिर से खून बह रहा था। पास में चारे की गठरी हुई थी। करीब 50 मीटर की दूरी पर दूसरी गठरी और चारा काटने वाली दरांती भी पड़ी थी।
विज्ञापन

राहुल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकार दी। एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, सीओ कांठ अंकित तिवारी भी पहुंच गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। मृतक के भांजे राहुल से पुलिस पूछताछ कर रही है। किसान की हत्या किसने और क्यों की पुलिस देर रात तक इसकी जांच में जुटी हुई थी। सूखा सिंह की पत्नी कौशल व अन्य परिजन गांव पचोकरा खानपुर में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह माह पहले किसान के बेटे ने जहर खाकर दी थी जान

गांव सदरपुर में शुक्रवार की शाम जिस किसान सूखा सिंह की गोली मारकर हत्या की गई है, उसके इकलौते बेटे अंकित ने छह माह पहले पिता से जमीनी विवाद के चलते जहर खाकर जान दे दी थी। बताया गया है कि सूखा के पास करीब 33 बीघा कृषि भूमि थी, जिसे वह बेच रहा था। उसका बेटे अंकित और उसकी पत्नी कौशल ने विरोध भी किया था। इसी के चलते अंकित ने जहर खा लिया था। इस संबंध में सूखा के खिलाफ आत्म हत्या के लिए उकसाने का केस भी दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार सूखा सिंह ने करीब 20 बीघा भूमि एक रिश्तेदार को लिखा पढ़ी में दान दे दी थी। इसी के साथ उसने दो बीघा भूमि को बेच दिया था, लेकिन विरोध के चलते इसका दाखिल खारिज नहीं हो पाया है।


- किसान की हत्या के मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। - हेमराज मीना, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article