Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The farmer again complained to the SDM about the damage to the paddy crop.

Moradabad News: धान की फसल खराब होने पर किसान ने फिर की एसडीएम से शिकायत

Wed, 15 Oct 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 15 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The farmer again complained to the SDM about the damage to the paddy crop.
बिलारी। क्षेत्र के फतेहपुर नत्था गांव निवासी किसान सोहन सिंह की धान की फसल में निर्धारित समय सीमा में बाली न निकलने और फसल खराब हो जाने पर किसान ने मंगलवार को दोबारा एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर पत्र भेजा है।
विज्ञापन

किसान सोहन सिंह ने बीती 27 मई को कृषि रक्षा इकाई बिलारी से नई प्रजाति का धान का बीज लेकर पहले नर्सरी बोई उसके बाद अपने दो एकड़ रकबे में धान की फसल की रोपाई की। लगभग चार माह तक धान की फसल में बाली न निकलने से परेशान किसान ने कृषि विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। एसडीएम बिलारी ने किसान की धान की फसल की जांच करने के लिए चार अधिकारियों की टीम गठित की। इस टीम में जिला कृषि अधिकारी के अलावा नायब तहसीलदार स्योंडारा, एडीओ कृषि ब्लॉक बिलारी और कृषि विज्ञान केंद्र बिलारी के वैज्ञानिक डा. ललित कुमार को नामित किया।
विज्ञापन

एसडीएम द्वारा बनाई गई टीम के अधिकारियों ने बीती तीन अक्टूबर को फतेहपुर नत्था गांव में मौके पर जाकर जांच की जांच में पाया गया कि किसान के नीमरी गांव के गाटा संख्या 324 में खड़ी धान की फसल में वानस्पतिक वृद्धि बहुत अधिक है और बालियां काफी कम निकली है। वानस्पतिक वृद्धि अधिक होने से धान की फसल जले हुए झाड़ की स्थिति में आ गई है। ऐसी स्थिति में प्रजाति की सत्यता की जांच के लिए डीनए फिंगर प्रिंटिंग कराई जा सकती है। मंगलवार को पुन: पीड़ित किसान सोहन सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कहा कि उसे खराब हुई फसल का मुआवजा मिलना चाहिए तथा धान का खराब बीज देने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि किसान की धान की फसल खराब होने के मामले में विशेषज्ञ वैज्ञानिकों से जांच कराने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉक के एडीओ कृषि मोहित सिंह का कहना है कि इस प्रकरण के बारे में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। कृषि रक्षा इकाई बिलारी को संयुक्त कृषि निदेशक कार्यालय से भेजा गया पूसा बासमति धान की नई प्रजाति पीबी 1728 का प्रमाणित बीज दिया गया था। यह प्रजाति अन्य प्रजातियों के मुकाबले देर से पकती है। अब किसान की धान की फसल की जीनोम फिंगर प्रिंट कृषि विश्वविद्यालय मेरठ या कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों के द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed