फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The family wanted to make Gulashna and Anaya big officers.

Moradabad News: गुलआशना और अनाया को बड़ा अफसर बनाना चाहता था परिवार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The family wanted to make Gulashna and Anaya big officers.
मुरादाबाद। सपा विधायक नासिर कुरैशी के असालतपुरा स्थित अमानत हाउस में दूसरे दिन भी मातम छाया रहा। मंगलवार को विधायक की दो भतीजियों की दिल्ली स्थित आवास में आग लगने से मौत हो गई थी। परिवार ने दोनों बेटियों को लेकर बड़े सपने संजोए थे। पूरा परिवार चाहता था कि गुलआशना और अनाया पढ़ लिखकर आईएएस या आईपीएस अफसर बनें।
विज्ञापन

मुरादाबाद देहात विधानसभा सीट से सपा विधायक नासिर कुरैशी का परिवार असालतपुरा स्थित अमानत हाउस में रहता है। विधायक के छोटे भाई और देश के बड़े मीट निर्यातक हाजी मोहम्मद सालिम शब्बो कुरैशी 30 साल पहले दिल्ली चले गए थे और उन्होंने उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार स्थित कुरैश नगर में दो मंजिला मकान बना लिया था। उन्होंने भी अपने मकान का नाम अमानत हाउस ही रखा है। सालिम कुरैशी इस आवास में पत्नी गुलिस्तां कुरैशी, बेटे शारिक, खिजर और दो बेटियों गुलआशना (15) और अनाया (13) के साथ रहे थे।
विज्ञापन

सपा विधायक नासिर कुरैशी के बेटे आमिर कुरैशी ने बताया कि गुलआशना नौवीं कक्षा और छोटी अनाया आठवीं कक्षा में पढ़ रही थीं। इस बीच दोनों बहनें स्कूल से घर लौटी थीं और ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में थीं। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मकान में आग लग गई और दोनों बहनें पहली मंजिल पर फंस गई थीं। इस हादसे में दोनों बहनों की मौत हो गई थी। आमिर ने बताया कि दोनों बहनें पढ़ने में बहुत होनहार थीं। पापा, चाचा और सभी परिवार के लोग चाहते थे कि गुलआशना और अनाया को आईएएस या आईपीएस अफसर बनाना है। दोनों बहनें बहुत ही मेहनत से पढ़ रही थीं। दोनों परिवारों में छोटी बहनें सभी की प्यारी थीं। अब दोनों परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसी की डक्ट से घर में भरा धुआं
मुरादाबाद। दिल्ली स्थित सालिम के घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने थियेटर में मंगलवार दोपहर आग लगी थी। आग लगते ही सेंट्रलाइज्ड एसी की डक्ट की वजह से पूरे घर में धुआं भर गया था। गुलआशना और अनाया धुएं से बचने के लिए बाथरूम में बंद हो गई थीं। धुएं के कारण दम घुटने से दोनों बहनों की मौत हो गई थी जबकि निर्यातक की पत्नी गुलिस्तां कुरैशी, घरेलू गार्ड, नौकर और कर्मचारियों ने मकान से निकलकर अपनी जान बचा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article