Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The families of the accident victims received cheques of Rs 2 lakh each.

Moradabad News: हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को मिले दो-दो लाख के चेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The families of the accident victims received cheques of Rs 2 lakh each.
मुरादाबाद/ कुंदरकी। सड़क हादसे के शिकार छह लोगों के परिजनों कुंदरकी विधायक ने अब्दुल्लापुर गांव कर दो दो लाख रुपये के चेक दिए। इसी प्रकार पांच घायलों को 50-50 रुपये के चेक वितरित किए गए।
विज्ञापन

रामगंगा पुल पर दो दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर से ई ऑटो में सवार अब्दुल्लापुर निवासी छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना में अब्दुल्लापुर निवासी ऑटो चालक संजू सिंह, सीमा पत्नी करन सिंह, आरती पुत्री मुरारी, अभय पुत्र ओमवीर, सुमन पत्नी हरदीप, अनन्या पुत्री करन सिंह की मौत हुई। वहीं अनुष्का पुत्री दिनेश, झलक पुत्री ओमवीर सिंह, रानी पुत्री मुरारी, करन सिंह पुत्र सुकन सिंह, अंशु पुत्री ओमवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों और घायलों के परिजनों को धन डीएम के पास आया।कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध चेक अब्दुल्लापुर गांव में जाकर मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50- 50 पचास हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर एआरएम रोडवेज प्रेम सिंह, एडीएम वित्त ममता मालवीय, एसडीएम बिलारी विनय कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, बबलू जाटव, ठाकुर विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या एक से लेकर चार तक भेजे गए हैं।
अनुष्का और झलक का चल रहा है इलाज

कुंदरकी। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अनुष्का और झलक को अभी मुरादाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल से घर आई अंशु अभी सदमे से उबर नहीं पाई है। उसका उपचार कराने के लिए फिर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। उधर पत्नी सीमा और बेटी अनन्या की मौत के बाद घायल करन सिंह घर आ गए हैं।



यातायात पुलिस ने पकड़े 52 ई रिक्शा व ऑटो सीज
कुंदरकी। रोडवेज बस की टक्कर से इलेक्ट्रॉनिक ऑटो सवार मां बेटी समेत छह लोग जान जाने के बाद यातायात पुलिस हरकत में आई है। सोमवार को भी दूसरे टीएसआई सुरेंद्र सिंह ने अधिनस्थों के साथ हाईवे पर गुजर रहे ई रिक्शा और इलेक्ट्रॉनिक ऑटो पकड़ कर सीज किए है। यह ई रिक्शा व ऑटो को नेशनल हाईवे पर चलाने की अनुमति नहीं है। टीएसआई ने बताया कि दो दिन से 52 ई रिक्शा व इलेक्ट्रॉनिक ऑटो पकड़ कर थाने में सीज किए गए।

फोटो संख्या पांच और छह भेजे गए हैं।

बसपा ने मृतकों के आश्रितों को 10 -10 लाख देने की मांग की



कुंदरकी। बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर एडवोकेट, जिला महासचिव राधेश्याम पाल, कुंदरकी विधानसभा प्रभारी सतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष राकेश सिंह, संजय सिंह, सुखवीर सिंह सागर मंगलवार को अब्दुल्लापुर गांव पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। बसपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह सागर ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख तथा घायलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही मृतकों के परिवार वालों को एवं घायलों को उनकी योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने का मुद्दा उठाया है।

फोटो संख्या सात और आठ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed