फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   constable came to Moradabad for election duty left rifle in auto filed a report of theft

लापरवाही की हद : चुनाव ड्यूटी में मुरादाबाद आए सिपाही ने ऑटो में छोड़ गया रायफल, चोरी की दर्ज करा दी रिपोर्ट 

Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 17 Feb 2022 01:29 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद जनपद के मंसूरी थाने में तैनात सिपाही महेश शर्मा चुनाव ड्यूटी में मुरादाबाद आया था। 14 फरवरी को सिपाही की ड्यूटी सिविल लाइंस क्षेत्र में हरथला स्थित बूथ पर लगी थी।

विज्ञापन
constable came to Moradabad for election duty left rifle in auto filed a report of theft
UP Police SI ASI Exam 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

मुरादाबाद में विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद एक सिपाही ने अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाही की इंतेहा कर दी। सिपाही ऑटो में ही रायफल छोड़कर चला गया। बुधवार दोपहर एक युवक रायफल लेकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि सिपाही नशे की हालत में रायफल ऑटो में छोड़कर चला गया था। जबकि सिपाही ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी रायफल चोरी कर ली गई है। हालांकि, गाजियाबाद से चुनाव ड्यूटी में मुरादाबाद आए सिपाही की रायफल बुधवार को मिल गई। इसके बाद ही पुलिस महकमे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद जनपद के मंसूरी थाने में तैनात सिपाही महेश शर्मा चुनाव ड्यूटी में मुरादाबाद आया था। 14 फरवरी को सिपाही की ड्यूटी सिविल लाइंस क्षेत्र में हरथला स्थित बूथ पर लगी थी। सिपाही ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि मतदान खत्म होने के बाद वह कांठ रोड से स्टेशन के लिए ऑटो में बैठा था। इसी दौरान उसकी रायफल चोरी कर ली गई। कोतवाली पुलिस सिपाही की थ्री नॉट थ्री रायफल की तलाश में जुटी थी। बुधवार दोपहर अवंतिका कॉलोनी निवासी अभिषेक कौशिक थाने पहुंचे। उनके साथ पीएसी का एक सिपाही भी मौजूद था। अभिषेक ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे वह हरथला से एक ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में एक सिपाही भी बैठा हुआ था। सिपाही के पास रायफल थी।
विज्ञापन


नशे में था सिपाही
अभिषेक का दावा है कि सिपाही नशे में था। रास्ते में सिपाही उतर गया, जबकि उसकी रायफल ऑटो में ही छूट गई। युवक का कहना है कि उसका भाई भी पुलिस विभाग में है। इसलिए उसने सोचा कि कहीं रायफल गलत हाथों में न कहीं चली जाए। इसलिए वह रायफल अपने घर ले गया था। सिविल लाइंस पुलिस ने रायफल कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में सौंप दी है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सिपाही ने रायफल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed