{"_id":"68aa2bb27bb360de970bd4d2","slug":"the-excitement-of-the-bar-association-election-gained-momentum-in-bilari-bilari-news-c-276-1-smbd1006-108876-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिलारी में बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिलारी में बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी ने पकड़ा जोर
Sun, 24 Aug 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सरगर्मी ने जोर पकड़ लिया। निर्धारित समय तक अनन्तिम मतदाता सूची प्रकाशित न होने पर वकीलों की मांग के बाद सूची प्रकाशन का समय एल्डर कमेटी ने बढ़ा दिया। एल्डर कमेटी ने बैठक के बाद संशोधित चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया।
तहसील बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी ने पूर्व में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का जो कार्यक्रम जारी किया था उसके अनुसार अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 अगस्त को किया जाना था। अनेक वकीलों द्वारा अपना बकाया सदस्यता शुल्क निर्धारित समय सीमा में जमा नहीं किया गया। शनिवार को सदस्यता शुल्क जमा करने से वंचित रहे अनेक वकील एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों से मिले और मांग उठाई कि उनका आज सदस्यता शुल्क जमा कर लिया जाए। एल्डर कमेटी पदाधिकारियों ने सभी वकीलों की मांग और सहमति को देखते हुए अनन्तिम मतदाता सूची प्रकाशन का समय संशोधित करते हुए 25 अगस्त कर दिया।
एल्डर कमेटी के सचिव रामकुमार सिंह यादव ने तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अब अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 अगस्त को और मतदाता सूची पर आपत्ति 26 अगस्त को ली जाएंगी। 27 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बार एसोसिएशन के निर्धारित पदों के लिए एक सितंबर को नामांकन पत्र जमा होंगे और तीन सितंबर को नाम वापसी की जा सकेगी। 12 सितंबर को मतदान और उसी दिन शाम को मतगणना होगी। बैठक में एल्डर कमेटी पदाधिकारियों के अलावा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सरन माथुर, उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव, सचिव अनोद कुमार सिंह और उपसचिव विक्रांत कुमार आदि भी मौजूद रहे।