फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The enthusiasm of the citizens increased regarding the final match, the team was called balanced.

Moradabad News: फाइनल मैच को लेकर शहरवासियों में बढ़ा जोश, टीम को बताया संतुलित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:28 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the citizens increased regarding the final match, the team was called balanced.
मुरादाबाद। एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले शहर में क्रिकेट का खुमार नजर आया। चाय की दुकानों से लेकर सोनकपुर स्टेडियम तक हर जगह क्रिकेट प्रेमी मैच को लेकर चर्चा करते नजर आए। एक स्वर में सभी ने भारतीय टीम की जीत के दावे किए हैं। स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों का कहना है कि इस बार टीम इंडिया का संतुलित संयोजन और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टीम को चैंपियन बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोनकपुर स्टेडियम में अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों ने कहा कि टीम की बल्लेबाजी में गहराई है और गेंदबाजी में भी हर तरह के विकल्प मौजूद हैं। खिलाड़ी मजीद और इमरान का कहना था कि शुरुआती ओवरों में जसप्रीत बुमराह अगर झटके दिला देते हैं तो पाकिस्तान पर दबाव बढ़ जाएगा। वहीं मिडिल ओवरों में भारतीय स्पिनर विपक्षी बल्लेबाजी की लय बिगाड़ देंगे।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह सिर्फ गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी में भी मजबूती का मुकाबला है। शुभमन गिल का धैर्य और सूर्यकुमार यादव व अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी पाकिस्तान के गेंदबाजों को रोकने में सक्षम है। भारत की टीम इस वक्त सबसे संतुलित है। पाकिस्तान के पास ऐसे स्पिनर नहीं हैं जो भारत की बल्लेबाजी रोक सकें।
विज्ञापन

00

- शिवसेना ने किया मैच का बहिष्कार, फूंकेगी पुतला
भारत-पाकिस्तान फाइनल को लेकर शिवसेना ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन का कहना है कि ऐसे मैच देश के वीर जवानों और कश्मीर आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की शहादत का अपमान हैं। शिवसेना ने घोषणा की है कि लाइनपार समेत अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तान और बीसीसीआई के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय योगी सेना ने भी फाइनल मुकाबले का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संगठन का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा तब तक भारत का उसके साथ क्रिकेट खेलना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00


- राम-लक्ष्मण और सीता ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला
फाइनल मैच को लेकर भारतीय टीम को लोग तरह-तरह से हौसला बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में रामलीला मंचन समिति के कलाकारों ने टीम इंडिया की जीत के लिए विशेष प्रार्थना की। राम, लक्ष्मण और सीता का अभिनय करने वाले कलाकारों ने हाथों में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें और आई लव इंडिया के पोस्टर थामकर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाया। मंच पर देशभक्ति के नारे गूंजे और कलाकारों ने भारतीय क्रिकेटरों की जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। राम का किरदार निभा रहे कलाकार ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है। हर हिंदुस्तानी चाहता है कि इस मुकाबले में जीत भारत की हो। वहीं लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले कलाकार ने आत्मविश्वास जताया कि भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजेय रहा है। पाकिस्तान को दो बार हराने के बाद फाइनल में भी हम यही इतिहास दोहराएंगे। इसके अलावा सीता का अभिनय करने वाली कलाकार ने कहा कि टीम इंडिया की मेहनत और जज्बे से एशिया कप की ट्रॉफी देश के नाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed