फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The electric wire fell on the students heating their hands on alav

अलाव पर हाथ ताप रहे छात्रों पर गिर बिजली का तार, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
The electric wire fell on the students heating their hands on alav
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के हसनपुर खाईखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह अलाव ताप रहे छात्रों और युवकों पर बिजली तार टूटकर गिर गया। जिसमें आठवीं के एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

हसनपुर खाईखेड़ा निवासी श्रीपाल सिंह यादव का 14 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार आठवीं कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार सुबह अरविंद कुमार अपने घर के बाहर सड़क पर मोहल्ले के अन्य छात्रों और किशोरों के साथ अलाव ताप रहा था। इनके ठीक ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। जिसकी चपेट में अरविंद आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी अपने घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद जिंदगी की आस में परिजन अरविंद को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed