{"_id":"613a67048ebc3e219247dafe","slug":"the-dumper-crushed-the-bike-riding-jewelers-died-on-the-spot-city-news-mbd4021058102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : डंपर ने बाईक सवार ज्वैलर्स को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : डंपर ने बाईक सवार ज्वैलर्स को रौंदा, मौके पर मौत
Fri, 10 Sep 2021 03:55 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 03:55 PM IST
सार
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक बेगमपुर के पास डंपर ने बाइक सवार ज्वैलर्स को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक लालबाग, मुरादाबाद से अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर सरदार नगर जा रहा रहा था। ज्वैलर्स की मौत से परिजनों में कोहराम मचा। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
डम्पर मोटर साइकिल टक्कर
- फोटो : ANI
विस्तार
महानगर स्थित थाना मुगलपुरा के मोहल्ला लालबाग निवासी कपिल कश्यप (32) पुत्र सरदार सिंह गुरुवार को क्षेत्र के ग्राम सरदार नगर स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान पर बाइक द्वारा आ रहे थे।
थाना क्षेत्र के ग्राम चकबेगमपुर के पास मुरादाबाद की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक सवार ज्वैलर्स को टक्कर कुचल दिया, जिससे कपिल कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपिल की मौत का समाचार सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी कविता, पुत्री अराध्या, पुत्र आरब, माता राममूर्ति, भाई रवि कश्यप का रो-रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक तहरीर तक नहीं दी गई थी। देर शाम को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है।