{"_id":"66778c50b7745b6112086c74","slug":"the-driver-and-the-brother-of-the-ration-dealer-caught-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-425255-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ब्लैक में राशन बेचने जा रहे चालक और कोटेदार के भाई को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ब्लैक में राशन बेचने जा रहे चालक और कोटेदार के भाई को पकड़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर के हुसैन पच्तौर गांव में ब्लैक में राशन बेचने जा रहे पिकअप के चालक और कोटेदार के भाई को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पिकअप में करीब 675 किलो चावल भरा था। सूचना पूर्ति निरीक्षक भी मौके पर पहुंची।
शनिवार तड़के कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे 675 किलो चावल से लदी पिकअप वाहन को हुसैनपुर पच्तौर के ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली और चावल से लदी पिकअप को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिकअप में सवार राशन डीलर के भाई और चालक को हिरासत में ले लिया।
हालांकि पुलिस ने पिकअप चालक को छोड़ दिया। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीम ने बरामद चावल की जांच की और सैंपल लिए हैं। पूर्ति निरीक्षक विशाखा चौधरी ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई। डीएम का अनुमोदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, हुसैनपुर पच्तौर के ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप कि उनको राशन पूरा नहीं दिया जाता है और जो राशन दिया जा है वह भी तौल में कम ही बैठता है।