फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The doctors protested by wearing a black bandage.

हमलों के विरोध डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
The doctors protested by wearing a black bandage.
संभल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में डाक्टरों पर देशभर में हो रहे जानलेवा हमले, अस्पतालों में तोड़फोड़ की निंदा की गई। साथ ही सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को संभल पहुंचे जिलाधिकारी संजीव रंजन को आईएमए की अध्यक्ष डा. ऋतु सक्सेना के नेतृत्व में डाक्टरों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें लिखा है कि कोविड-19 में जान गंवा देने वाले डाक्टरों को शहीद का दर्जा दिया जाए। अस्पताल में यदि कोई तोड़फोड़ की घटना को अंजाम देता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो। डा. ऋतु सक्सेना ने बताया कि वर्ष-2019 में इस तरह का विधेयक लाया गया था। कोरोना काल में भी सरकार ने अस्पताल में तोड़फोड़ और डाक्टरों के साथ अभद्रता या फिर मारपीट जैसी घटना को दंडनीय अपराध बताया था। इस कानून की स्थायी तौर पर जरूरत है, ताकि अस्पतालों में न तो तोड़फोड़ की घटना हो और न ही डाक्टरों के प्रति हिंसा। असम और छत्तीसगढ़ में डाक्टरों के प्रति हिंसा हुई लेकिन कोई कानून न होने से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शहर और देहात क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेेशन को लेकर भ्रम फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में डा. विनीत, डा. वसीम, डा. उवैस, डा. राजेश, डा. उस्मान, डा. संजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed