फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The doctor gave triple talaq to the wife on the birth of a daughter

बेटी पैदा होने पर डाक्टर ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
The doctor gave triple talaq to the wife on the birth of a daughter
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने डाक्टर पति पर आरोप लगाया कि बेटी पैदा होने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके अलावा पीड़िता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाने में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हरथला निवासी नाजमा बानो ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर 2017 को उसका निकाह छजलैट थानाक्षेत्र के कुरी रवाना निवासी डॉ. मोहम्मद नासिर के साथ हुआ था। पीड़िता का कहना है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्यों का व्यवहार बदला बदला सा रहने लगा। महिला के पूछने पर ससुराल वालों ने बताया कि तुम्हारे मायके वालों ने शादी में कार देने का दावा किया था, लेकिन शादी में बाइक ही दी थी। अगर यहां रहना है तो अपने मायके से पांच लाख रुपये और कार मंगवा। वरना तुझे घर में नहीं रखेंगे। पीड़िता ने बताया कि बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों का अत्याचार और बढ़ गया। 25 जुलाई 2020 को महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। 8 अप्रैल 2021 को महिला अपने मायके में मौजूद थी। इसी दौरान पति, जेठ और चाचा घर आ आए। आरोप है कि यहां फलों की टोकरी पर रखे चाकू से पति ने महिला पर वार कर दिया। जिसमें महिला के हाथ व शरीर पर चोटों के निशान आए थे। इसी दौरान पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला थाना प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर इस मामले में पति डॉ. मोहम्मद नासिर समेत मुनासिर, नाजिम, नसीम जहां, बुंदू अहमद, सबीना, राहिला और मो. उम्मान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed