{"_id":"6a8369b41416deaacc0dfc7b","slug":"the-dm-has-sought-an-inquiry-report-within-a-week-regarding-the-complaint-moradabad-news-c-279-1-mo11005-116882-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डीएम ने शिकायत पर एक सप्ताह में तलब की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डीएम ने शिकायत पर एक सप्ताह में तलब की जांच रिपोर्ट
Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव दारापुर निवासी ने ग्राम पंचायत सचिव पर पांच हजार रुपये न देने पर उसका प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए चयन को रद्द करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी रिजवान ने सोमवार को समाधान दिवस में इस बारे में शिकायत की। उसका कहना है कि वह गरीब है और कच्चे मकान में रहता है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास के लिए आवेदन किया था। जिसमें उसका चयन हो गया। उसका आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव ने चयन हो जाने पर उससे आवास दिलाने के बदले पांच हजार रुपये का सुविधा शुल्क मांगा। रिजवान का कहना है कि उसने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए 5000 की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो आरोप है कि उसका चयन रद्द कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन