फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The district's accountants are adamant on the transfer of the Naib Tehsildar

Moradabad News: नायब तहसीलदार के तबादले पर अड़े जिले के लेखपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
The district's accountants are adamant on the transfer of the Naib Tehsildar
मंडी धनौरा। साथी लेखपाल को अपशब्द कहने से हड़ताल पर गए लेखपाल नायब तहसीलदार के स्थानांतरण से कम समझौते को तैयार नहीं है। शुक्रवार को एसडीएम ने बुलाई गई वार्ता के दौरान नायब तहसीलदार ने खेद व्यक्त करने के बावजूद लेखपाल संघ ने स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहने का फैसला किया है। दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह पर लेखपाल इस्तकार अली को अपशब्द कहने का आरोप है। लेखपाल संघ का आरोप है कि आपत्ति करने के बावजूद नायब तहसीलदार ने अपने शब्दों को वापस लेने से इंकार कर दिया। इसके विरोध में लेखपाल संघ ने उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार को एसडीएम चंद्रकांता ने नायब तहसीलदार व लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अध्यक्ष विकास यादव ने बताया कि नायब तहसीलदार ने अपनी टिप्पणी पर खेद व्यक्त किया। उनका कहना था कि अब इस मुद्दे पर संघ की जिला कार्यकारिणी निर्णय लेगी। नायब तहसीलदार के स्थानांतरण से कम कोई भी फैसला मंजूर नहीं है। लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर अनुज सैनी, विकास कुमार, इस्तकार अली, हेमंत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed