फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The district president of Sambhal reached the public panchayat of PDA

Moradabad News: पीडीए की जन पंचायत में पहुंचे संभल के जिलाध्यक्ष

Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 28 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The district president of Sambhal reached the public panchayat of PDA
बिलारी। क्षेत्र के शेरपुर माफी गांव में मंगलवार दोपहर सपा की ओर से पीडीए की जन पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने सपा को हर स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया तथा देवरी दिनौरा गांव में मुलायम सिंह यादव स्मृति उपवन बनाने के लिए भूमिदान देने वालों की सराहना की।
विज्ञापन

शेरपुर माफी में पहले तो बिलारी के सपा विधायक हाजी फहीम इरफान और संभल के सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर संगठन के कार्यों की समीक्षा की। बाद में जन पंचायत में पहुंचकर पीडीए को मजबूत बनाने पर जोर दिया। संभल के सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिलारी विधानसभा क्षेत्र के देवरी दिनौरा गांव में मुलायम सिंह यादव स्मृति उपवन बनाने के लिए श्यामवीर सिंह यादव द्वारा भूमि दान में देकर ऐतिहासिक कार्य किया गया है। दान में मिली भूमि पर बिलारी के सपा विधायक द्वारा स्मृति उपवन बनाने के लिए पहल करना सराहनीय है। यह स्मृति उपवन बनाए जाने का काम हमेशा क्षेत्र वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
विज्ञापन

सपा विधायक हाजी फहीम इरफान ने कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक बार डा.भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ है समय आने पर पीडीए द्वारा इसका बदला लिया जाएगा। इस दौरान तस्दुक अंसारी,जीशान पाशा, रविंद्र चौधरी, मोहम्मद वसीम,शमीम अहमद, अनीस अहमद, फिरोज पाशा, कैलाश मौर्य, पप्पू मौर्य, प्रमोद जाटव, कल्लू जाटव, मनोज प्रजापति, ओमप्रकाश यादव, विजयपाल सिंह, नवीन ठाकुर, विपिन कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed