फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The district is burning with fever, five died

Moradabad News: बुखार से तप रहा जिला, पांच की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
The district is burning with fever, five died
मुरादाबाद। जिला बुखार से तप रहा है। कुंदरकी व ठाकुरद्वारा में रोजाना लोगों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को भी इन क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हुई है। इन दोनों ब्लॉक के ज्यादातर गावों में घर-घर में लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कुछ नहीं कर पा रही हैं। गांवों में लगने वाले स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी कम हो गए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के मरीज लगातार आ रहे हैं। इसके बावजूद फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के शिविरों की स्थिति यह है कि गांवों में लोगों को झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं। दस्तक अभियान सिर्फ नाम तक सीमित रह गया है। शहर में कुंदनपुर, एकता कॉलोनी, गोविंदनगर, लाकड़ी समेत तमाम इलाकों में आशा कार्यकत्रियों ने सर्वे नहीं किया है। यह स्थिति तब है जबकि अब तक मिले डेंगू के मरीजों में शहर व आसपास के गांवों के निवासी सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

रविवार को कुंदरकी के ग्राम अहमद नगर जैतबाड़ा निवासी कक्षा दो के छात्र मोहित(8) की बुखार से मौत हो गई। उसके पिता सोनू ने बताया कि मोहित को पांच दिन से बुखार था। इलाज से कोई आराम नहीं हुआ। ग्राम हुसैनपुर छिरावली निवासी बुखार पीड़िता परवीन (45) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परवीन को कई दिन पहले बुखार आया था। ग्राम असदपुर में मदरसा छात्र उवैद (12) की भी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। ग्राम बाछल भूड़ में अंगूरी (72) को कई दिन से बुखार था। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर ठाकुरद्वारा के गांव चाऊपुरा में नरेंद्र चौहान उर्फ बंटी (40) की बुखार से मौत हुई है। बंटी को पांच दिन पहले बुखार आया था। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इसी दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड टेस्टिंग में 13 मरीज डेंगू पॉजीटिव निकले
कार्ड टेस्टिंग में 13 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव मिली है। हालांकि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को एलाइजा टेस्ट की कोई पॉजटिव रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एलाइजा टेस्ट में पॉजीटिव आने पर ही मरीजों की संख्या को सरकारी आंकड़ों में जोड़ा जाता है। वर्तमान में जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1150 के करीब है। इनमें से कई मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं, कुछ का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed