फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The disabled person caught cheating was given a notice and let off

Moradabad News: नकल करते पकड़े गए दिव्यांग को नोटिस देकर छोड़ा

Sat, 07 Jun 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The disabled person caught cheating was given a notice and let off
मुरादाबाद। रामगंगा विहार स्थित एमआईटी कैंपस में चल रही रेलवे की आरआरबी की नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की परीक्षा में नकल करते हुए एक दिव्यांग अभ्यर्थी पकड़ा गया। आरोप था कि वह नकल करने के लिए एक लड़की की मदद ले रहा था। सिविल लाइंस पुलिस ने परीक्षा करा रहे अधिकारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन नोटिस देकर दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के केंद्र व्यवथापक पप्पू राजा ने बताया कि वह मैनाठेर के महमूदपुर माफी के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 5 जून 2025 को आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में एक अभ्यर्थी मोहम्मद यामीन, जो कि 60 प्रतिशत दृष्टिबाधित हैं, अपनी लेखक (स्क्राइब) पूजारानी के साथ परीक्षा दे रहा था। रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार लेखक का कार्य केवल प्रश्न पढ़ना होता है, जबकि उत्तर अभ्यर्थी स्वयं देता है।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक ने पाया कि स्क्राइब पूजारानी प्रश्न पढ़ने के साथ-साथ अभ्यर्थी को उत्तर देने में भी सहायता कर रही थी। इस दौरान निरीक्षक ने उसे चेतावनी दी। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक को नकल के मामले में अवगत कराया। इस मामले की जानकारी रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। रेलवे अधिकारियों के निर्देश के तहत स्क्राइब से एक घोषणापत्र लिखवाया गया। उसने अपनी गलती स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि दर्ज केस के अनुसार गिरफ्तारी की धारा नहीं थी। पुलिस ने नोटिस तामील कराने के बाद दोनों को छोड़ दिया। लेखक के रूप में लड़की को परीक्षकों ने मदद के लिए उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed