{"_id":"68b8a3ed95965ea9870c2d60","slug":"the-dilapidated-markets-across-the-division-will-be-modernized-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-723031-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बेरोजगारों और कुशल श्रमिकों का डाटा पोर्टल पर करें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बेरोजगारों और कुशल श्रमिकों का डाटा पोर्टल पर करें दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोजगार के इच्छुक लोगों और कुशल श्रमिकों का डाटा एकीकृत पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इस मामले में स्थानीय रोजगार बाजार की मांग का सर्वेक्षण किया जाएगा। डीएम अनुज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत गठित जिला कार्यकारी समिति की पहली बैठक की। इस दौरान युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि रोजगार के लिए सर्वप्रथम स्थानीय रोजगार बाजार की मांग का सर्वेक्षण करना होगा। साथ ही स्थानीय नियोजकों, रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों और कुशल श्रमिकों का डाटा तैयार करना होगा।
इसके लिए क्यूआर कोड विकसित कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की जरूरत है। जिले के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों, तकनीकी, व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट सेल स्थापित की जाएगी। उन्होंने संस्थानों में इस वर्ष हुए कैंपस प्लेसमेंट के तहत चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्राप्त करने के निर्देश दिए। प्रदेश रोजगार मिशन के तहत एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन करना होगा।
इस मामले में सभी विभागों का सहयोग प्राप्त कर और स्थानीय नियोजकों से संपर्क स्थापित कर रोजगार मेले को सहायक निदेशक सेवायोजन रत्नेश चंद्र आयोजित करेंगे। बैठक में सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त निदेशक उद्योग योगेश कुमार, उप निदेशक कृषि संतोष द्विवेदी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।