फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The devotees were spellbound upon hearing the account of Parikshit's salvation during the narration.

Moradabad News: कथा में परीक्षित उद्धार का वर्णन सुन मंत्र मुग्ध हुए भक्त

Sat, 03 Oct 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The devotees were spellbound upon hearing the account of Parikshit's salvation during the narration.
कांठ। सनातन वर्ग विकास समिति के तत्वावधान में छजलैट के गांव संदलीपुर-मानपुर में पितृ पक्ष में पितृ तर्पण के लिए श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन शुक्रवार को कथा व्यास यशोदानंदन जी महाराज ने परीक्षित उद्धार का वर्णन बड़े ही सुंदर और विस्तार पूर्वक किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण और उसे अपने जीवन में उतारने से मनुष्य माया, मोह, क्रोध, लोभ से दूर हो जाता है। कथा श्रवण मात्र से मनुष्य का उद्धार संभव है। कथा के अंतिम युवाओं से नशे से दूर रहने, गाय व माता-पिता की सेवा, गुरुजनों व साधु-संतों का आदर सम्मान किए जाने का आह्वान किया गया। शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात कथा को विराम दिया गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से शनिवार को प्रस्तावित विशाल भंडार में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, ब्लॉक प्रमुख पूनम देवी, जयवर्धन जाट, समिति अध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रधान मनोज चौधरी, अनिल कुमार, देवेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, दयानंद बिश्नोई, सुरेंद्र सिंह, बालमुकंद शर्मा, सुभाष चौधरी, प्रधान गीता, रीता चौधरी, अखिलेश बिश्नोई, अनिल कुमार, राजपाल सिंह, परम सिंह, प्रशांत, जयवीर सिंह, विपिन चौधरी, जयपाल सिंह, प्रयांक चौधरी, सतवीर सिंह, मेहताब सिंह, राहुल शर्मा, मोनू शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed