फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   death of a woman and a newborn baby due to the treatment of quacks

Rampur: झोलाछाप के इलाज से महिला-नवजात शिशु की मौत, परिजनों ने किया हंगामा तो डॉक्टर भागा

Wed, 14 Sep 2022 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

परिजन नवजात के शव को सुपुर्दे खाक करने ले गए। परिजनों के वापस आने पर झोलाछाप ने बताया कि पत्नी की हालत बिगड़ रही है। उसको लेकर वह रामपुर दोराहा स्थित निजी अस्पताल चला गया। वहां पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
death of a woman and a newborn baby due to the treatment of quacks
जच्चा बच्चा की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

टांडा के मोहल्ला मरघटी स्थित झोलाछाप के अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस को बुला कर झोलाछाप तथा हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस मामले देर शाम तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला काजीपुरा में मंडी समिति के सामने रहने वाला अख्तर गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे नगर के मोहल्ला मरघटी स्थित झोलाछाप के अस्पताल में ले गया। आरोप है कि वहां झोलाछाप ने उन्हें नॉर्मल डिलीवरी की बात कहकर पत्नी को दवाएं दीं। उसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ने की बात करते हुए उसका ऑपरेशन कर दिया। झोलाछाप ने कहा कि उनके शिशु की मृत्यु हो गई है और पत्नी की स्थित सामान्य है।
विज्ञापन


परिजन नवजात के शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए ले गए। परिजनों के वापस आने पर झोलाछाप ने बताया कि पत्नी की हालत बिगड़ रही है। उसको लेकर वह रामपुर दोराहा स्थित निजी अस्पताल चला गया। वहां पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच झोलाछाप मौका पाकर वहां से भाग गया। इससे गुस्साए परिजन महिला के शव को लेकर वहां से झोलाछाप के अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझा कर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed