{"_id":"6aeced82e2128f17de088f4c","slug":"the-crushing-season-at-bilari-sugar-mill-will-begin-today-bilari-news-c-276-1-smbd1006-113584-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज शुरू होगा बिलारी चीनी मिल का पेराई सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज शुरू होगा बिलारी चीनी मिल का पेराई सत्र
Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। स्था लक्ष्मी जी चीनी मिल का पेराई सत्र शुक्रवार दोपहर से शुरू हो रहा है। चीनी मिल ने गन्ना समिति कार्यालय को तीन दिन के लिए डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेंट भेजा है।
बिलारी क्षेत्र के जो गन्ना किसान कम कृषि जोत वाले हैं उन्हें अपने खेत में खड़ी गन्ने की फसल काटकर उसी में गेहूं की फसल भी बोनी है। ऐसे किसान चाहते हैं कि चीनी मिल का पेराई सत्र जल्दी शुरू हो ताकि वह अपनी गन्ने की फसल जल्दी काटकर मिल पर बेच सकें।
मिल प्रबंधन की ओर से तीन दिन पहले इंडेंट का पूजन करने के बाद गन्ना विभाग को यह जानकारी दे दी थी कि छह नवंबर से मिल का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा।
सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस समिति से संबंधित मझावली चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। बिलारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुक्रवार से शुरू हो जाएगा और करीमगंज चीनी मिल का पेराई सत्र आगामी 12 नवंबर से शुरू होगा। बिलारी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने पर मिल की चेन में पेराई के लिए गन्ने की कमी न हो इसी वजह से बिलारी चीनी मिल ने सहकारी गन्ना समिति बिलारी कार्यालय को आगामी तीन दिन के लिए लगभग डेढ़ लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति का इंडेंट भेज दिया है। गन्ना समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि चीनी मिल द्वारा इंडेंट भेजे जाने के बाद समिति कार्यालय से संबंधित गन्ना किसानों के मोबाइल पर गन्ने की तोल पर्ची के संदेश भेज दिए गए हैं।