फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The couple's dispute was not resolved, the husband was arrested

Moradabad News: नहीं सुलझा दंपती का विवाद, पति गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 03 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The couple's dispute was not resolved, the husband was arrested
कुंदरकी । मंगलवार को पति पत्नी को विवाद सुलझाने को दोनों पक्ष कुंदरकी थाने में पहुंचा।
विज्ञापन

बताते है कि दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान युवक पक्ष से कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे वापस लेने की बात रखी थी जिस पर युवती पक्ष ने मना कर दिया। इस कारण मामला सुलझने के बजाय उलझने लगा जिससे विवाद बढ़ने की आशंका बढ़ गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी आरोपी पति फिरोज आलम को गिरफ्तार कर लिया और बाद में शांति भंग की आशंका में एसडीएम कोर्ट में चालान कर दिया। बताते है कि तीन साल पहले प्रेम प्रसंग के चलते फिरोज आलम की कुंदरकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली रिश्तेदार युवती से शादी हुई थी।
विज्ञापन

पारिवारिक मनमुटाव के चलते बीते आठ माह से युवती अपने मायके में ही रुकी हुई है और उसने पति समेत ससुराल वालों पर केस भी दर्ज करा रखा है जोकि न्यायालय में विचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के जरिये मामले को सुलझाने के लिए फिरोज आलम अपने पिता के साथ थाने में आया हुआ लेकिन बात बनने के बजाय उलझ गई जिसके चलते पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed