फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The couple was threatened after entering their house for not withdrawing the case.

Moradabad News: मुकदमा वापस नहीं लेने पर घर में घुसकर दंपती को धमकाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The couple was threatened after entering their house for not withdrawing the case.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले दंपती को घर में घुसकर आरोपियों ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के मोरा मुस्तकम निवासी मनोज कुमार वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी पूजा वर्मा ने डिलारी के काजीपुरा निवासी रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। मनोज ने बताया कि 12 जनवरी की दोपहर 12 बजे वह अपने घर में पत्नी के साथ मौजूद थे।इस दौरान आरोपी रईस अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। दंपती ने मुकदमा वापस देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी और उसके साथियों ने दंपती को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed