फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The councilor asked the Divisional Commissioner to take action on the personnel, the corporation was adamant with the demand for arrest of the personnel

पार्षद ने मंडलायुक्त से की कर्मियों पर कार्रवाई की मांग, निगम कर्मी गिरफ्तारी कराने की मांग के साथ अडिग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
The councilor asked the Divisional Commissioner to take action on the personnel, the corporation was adamant with the demand for arrest of the personnel
मुरादाबाद। नगर निगम कर्मियों और पार्षद के बीच शुरू हुआ विवाद तीसरे दिन भी बना रहा। पार्षदों के दल ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर निगम कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कराने की मांग की। ब्राह्मण महासभा भी पार्षद के पक्ष में खड़ी नजर आई। नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर केस वापस कराने की मांग की। उधर, कर्मचारी नेताओं के भी तेवर तीखे दिखाई दिए। निगम कर्मी अपनी मांग के साथ पार्षद प्रदीप शर्मा की गिरफ्तारी के लिए अडिग रहे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। आज पार्षद डिप्टी सीएम से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को बुद्धि विहार कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट की भूमि से अतिक्रमण को हटाने के दौरान क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप शर्मा का नगर निगम की टीम से विवाद हो गया था। जिसके बाद नगर निगम की टीम की ओर से राजस्व निरीक्षक सचिन कुमार व अन्य ने मझोला थाने में पार्षद प्रदीप शर्मा व उनके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, टीम पर हमला करने और धमकाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी के बाद से दोनों पक्ष आमने सामने हैं। शुक्रवार को भाजपा पार्षदों ने इस मामले को लेकर मंडलायुक्त आंजनेय कुमार से मुलाकात की। पार्षदों ने उन्हें बताया कि नगर निगम की टीम सड़क पर रखी जिन ईंटों पर जुर्माने की रसीद काट रही थी वह जगह नगर निगम क्षेत्र में आती ही नहीं है। पार्षद ने इसी का विरोध किया था। पार्षदों ने इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद प्रदीप शर्मा के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट को सरासर गलत बताते हुए उसे निरस्त कराने और मामले की जांच कराकर निगम कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भाजपा पार्षद दल के नेता संजय सक्सेना, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अशोक सैनी, दिनकर गोयल, रामप्रकाश शर्मा, विनय रजौरिया, विजयसरन शर्मा, हरीश बोरा, विनोद शर्मा आदि पार्षद मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त से वार्ता कर पूरे मामले की जांच करा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर नगर निगम कर्मचारी संघ ने भी शुक्रवार को टाउनहाल स्थित कार्यालय पर बैठक की। जिसमें सभी ने पार्षद द्वारा निगम टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के साथ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने गुरुवार को इस मामले में पार्षद की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को दिये गए 72 घंटे के अल्टीमेटम पर अडिग रहने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि दिए गए समय के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में कर्मचारी संगठन के नेताओं ने शाम को नगर आयुक्त संजय चौहान से भी मुलाकात की और उन्हें भी अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। नगर आयुक्त ने टीम के कर्मचारियों को धैर्य, संयम व शालीनता के साथ कार्य करने की नसीहत दी। साथ ही मामले की जांच करा न्यायोचित कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष एम. सुब्हान, मोहित चौहान, राजस्व निरीक्षक मयंक चौैधरी, दीपक सिंह, उमेश तोमर, उपेंद्र वर्मा, शुभम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मुकदमा निरस्त हो वर्ना होगा आंदोलन
मुरादाबाद। पार्षद के समर्थन में शुक्रवार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने नगर आयुक्त संजय चौहान से मुलाकात की। शरद शर्मा की अगुवाई में मुलाकात करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्षद प्रदीप शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर झूठी है। उसे निरस्त कराया जाए। मांग पूरी न होने पर महासभा की ओर से आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। नगर आयुक्त ने इस मामले में दोनों पक्षों से वार्ता कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर धवल दीक्षित, राजकुमार शर्मा, शिवकुमार, कार्तिकेय उपाध्याय, अजय कुमार शर्मा, हरीश वर्मा, आचार्य राजेश शर्मा, कौशल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
000
दोनों पक्षों के लोगों ने शुक्रवार को मुलाकात कर ज्ञापन दिया है और अपनी-अपनी बात बताई है। दर्ज एफआईआर के मामले में फिलहाल कानून अपना काम कर रहा है। इस बीच दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। इससे अगर वार्ता से कोई हल निकलता होगा तो प्रयास कर उसे निकाला जाएगा। जिससे दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति आगे न बढ़े। ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण हाईकोर्ट के आदेश से हटाया जा रहा है। जहां भी अतिक्रमण है वहां नोटिस दी जा रही है। यदि समय रहते लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो नगर निगम उसे हटवा देगा और उस पर आने वाले खर्च की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर में चलता रहेगा।

- संजय चौहान, नगर आयुक्त
000
पार्षद द्वारा नगर निगम की टीम से की गई अभद्रता को लेकर निगम कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी अपमान सहकर कार्य नहीं करेंगे। आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी की मांग के लिए दिए गए 72 घंटे के समय पर कर्मचारी अडिग हैं। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अन्य विभागों के कर्मचारियों के साथ आंदोलन करेंगे।
- एम. सुब्हान, अध्यक्ष नगर निगम कर्मचारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed