{"_id":"678d63f1b9f324183408fe57","slug":"the-corporation-dug-up-the-drain-amid-a-tussle-with-the-traders-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-566796-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: व्यापारियों से नोकझोंक के बीच निगम ने खोदा नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: व्यापारियों से नोकझोंक के बीच निगम ने खोदा नाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम ने तीखी नोकझोंक के बीच रविवार को बुध बाजार में हिंदू एजुकेशन सोसायटी की दुकान के सामने नाला खोद दिया। निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने निगम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। हालांकि, नोकझोंक के बीच भी निगम की कार्रवाई चलती रही। व्यापारी अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करने और निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में हैं।
नगर निगम की टीम रविवार की दोपहर बुलडोजर के साथ बुध बाजार पहुंची। यहां हिंदू एजुकेशन सोसायटी की दुकानों के सामने नाले की खोदाई का काम शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों के विरोध के बीच भी स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता की मौजूदगी में कार्रवाई चलती रही। मुख्य अभियंता ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नाले की जलनिकासी नहीं हो पा रही है। नाला चोक हो रहा है, जिसकी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन्हीं शिकायतों के निस्तारण के लिए यहां नाला बनाया जा रहा है।
दूसरी ओर स्थानीय दुकानदारों ने स्मार्ट सिटी और नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी उनकी दुकानों को तोड़ना चाहता है लेकिन दुकान में तोड़फोड़ की कार्रवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्टे दिया हुआ है। स्टे ऑर्डर के डर से स्मार्ट सिटी दुकानों को तो नहीं तोड़ पा रहा है लेकिन अब दुकानदारों पर जबरन दबाव बनाकर उन्हें तुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है। निगम की टीम ने नाले के नाम पर खोदाई कर दी है और मलबा भी नहीं हटाया है। इससे दुकानों के अंदर आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
व्यापारी नरेंद्र कक्कड़ ने बताया कि हिंदू एजुकेशन सोसायटी की दुकानें 1911 से ही बनी हुई हैं। स्मार्ट सिटी ने साल भर पहले बुध बाजार में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ की थी तो यहां के 20 दुकानदारों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख कर लिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्मार्ट सिटी की कार्रवाई पर रोक लगाकर स्टे ऑर्डर जारी कर दिया था। अब स्मार्ट सिटी स्टे ऑर्डर का उल्लंघन कर यथास्थिति नहीं रहने दे रहा है। स्मार्ट सिटी और नगर निगम की इस कार्रवाई के विरोध में फिर से इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करेंगे। नगर निगम की इस कार्रवाई का विरोध करने वालों में पंकज कक्कड़, शेखर कपूर, दीपक कपूर, विशाल सचदेवा, चंद्रभूषण चावला, नवीन अरोड़ा, सतीश अरोड़ा, भरत कपूर और अमरदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -बुध बाजार में नाला चोक होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। उसकी सफाई और पक्का नाला बनाने के लिए खोदाई कराई गई है। बाजार के नाले को इस नाले से जोड़ा जाएगा ताकि बाजार में नाला चोक होने की शिकायत का निस्तारण हो सके। - एके मित्तल, मुख्य अभियंता, स्मार्ट सिटी