{"_id":"678d6404b1969151e600b72e","slug":"the-corporation-dug-up-the-drain-amid-a-tussle-with-the-traders-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-566788-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्काॅलर्स डेन का गोपनीय डाटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्काॅलर्स डेन का गोपनीय डाटा चोरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित स्काॅलर्स डेन कोचिंग संस्था से चार जीबी से अधिक गोपनीय डाटा एकेडमिक मैनेजर ने चुरा लिया। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने कोचिंग के एकेडमिक मैनेजर जगदीश प्रसाद सेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेल्स टैक्स ऑफिस के निकट युवराज रेजीडेंसी निवासी विवेक ठाकुर की कांठ रोड पर स्काॅलर्स डेन नाम से कोचिंग संस्था है। कोचिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने संस्था में एकेडमिक मैनेजर जगदीश प्रसाद सेन को एकेडमिक रिसोर्स पर्सन की जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि एकेडमिक मैनेजर ने संस्था के छात्रों का डाटा, स्टडी मैटेरियल, प्रश्नपत्र इत्यादि चोरी कर दूसरे संस्थानों को भेज दिया।
18 जनवरी की शाम 4.22 बजे सुनियोजित तरीके से चार जीबी से अधिक डाटा अपने ऑफिस के कंप्यूटर से अपनी ई-मेल आईडी पर भेज लिया। फिर शाम छह बजे संस्थान से अपलोड करने के बाद वह इस्तीफा देकर जाने लगा। शक होने पर विवेक ठाकुर ने सवाल किया किया कि बिना नोटिस दिए संस्थान क्यों छोड़ रहे हो। जांच की गई तो डाटा चोरी की बात सामने आई।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर जगदीश गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। उसने संस्थान के धर्मेंद्र ठाकुर और सिक्योरिटी गार्ड को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। संस्था के स्टाफ ने उसका पीछा किया और उसे साईं मंदिर रोड पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एकेडमिक मैनेजर के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट जमानती धाराओं में दर्ज थी, इसलिए नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।