फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The corner of Prem Chunaria building collapsed

Moradabad: भर भराकर गिरा प्रेम चुनरिया बिल्डिंग का कोना, पुलिस ने लोगों को किया तितर-बितर

Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2024 03:45 AM IST
सार

मुरादाबाद के बुध बाजार इलाके में स्मार्ट सिटी के तहत सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसमें अतिक्रमण की जद में आई 22 दुकानों को तोड़ने का काम चल रहा है। शुक्रवार देर रात प्रेम चुनरिया की चार मंजिल बिल्डिंग का कोना भरभरा कर गिर। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस तैनात रही। 

विज्ञापन
The corner of Prem Chunaria building collapsed
मुरादाबाद में गिरी प्रेम चुनरिया बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट रोड नेटवर्क की राह में बुध बाजार में बाधा बनीं 22 दुकानों को तोड़ने का काम बेतरतीब ढंग से जारी है। शुक्रवार रात होटल प्रेम चुनरिया की चार मंजिल बिल्डिंग का एक कोना भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


बुध बाजार के कुछ व्यापारियों ने बेतरतीब ढंग से चल रहे काम का विरोध जताया तो पुलिस ने आसपास का रास्ता बंद कर व्यापारियों को वहां से खदेड़ दिया। बुध बाजार में स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की सड़कों को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इस कार्य में 22 दुकानें व होटल प्रेम चुनरिया बाधा बन रहा था।
विज्ञापन


कोर्ट से स्टे होने के कारण इन व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। कुछ दिन पहले स्टे खारिज होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सख्ती की तो यह व्यापारी भी अपना अतिक्रमण हटाने को राजी हो गए। होटल प्रेम चुनरिया की चार मंजिला पुरानी इमारत को तोड़ने के लिए होटल संचालक सतीश अरोड़ा ने नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिख कर तकनीकि कर्मचारियों व श्रमिकों की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद नगर निगम प्रशासन ने करीब 10 श्रमिकों को कटर, हैमर व गैस कटर के साथ उन्हें मौके पर भेज दिया था। व्यापारी नरेंद्र कक्कड़ ने बताया कि नगर निगम के यह श्रमिक बेतरतीब ढंग से काम कर रहे हैं। शाम को करीब सात बजे इन श्रमिकों ने प्रेम चुनरिया होटल की छत को लगाए गए निशान के स्थान तक कटर से काट दिया।

जिसके बाद होटल का एक कोना भरभरा कर गिर गया। बिल्डिंग का और भाग गिरने की संभावना के मद्देनजर नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग कर उधर से गुजरने वाला रास्ता रोक दिया। साथ ही रिबन भी बांध दिया।

पोकलैंड से तोड़फोड़ से कमजोर हो गई थी बिल्डिंग

होटल संचालक सतीश अरोड़ा ने बताया कि दो दिन पहले नगर निगम की टीम ने पोकलैंड मशीन मंगाकर चार मंजिला होटल में तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा होटल के नीचे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच थी। जिसे दस दिन पहले बैंक ने खाली कर दिया था। बैंक के अंदर लगे सपोटर आदि को उसका चपरासी निकाल ले गया था। इससे भी छत कुछ कमजोर हुई और एक कोना भरभरा कर गिर गया। आवाज लगाकर नगर निगम के दो कर्मचारियों को अलग हटने को कहा, जिससे वह बाल बाल बच गए।

जाम का नहीं कोई इंतजाम, दोपहर फंसी एंबुलेंस

बुध बाजार में सड़क चौड़ीकरण के चल रहे बेतरतीब ढंग से काम के कारण वहां रोज लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को भी पूरे दिन बुध बाजार की सड़क पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान मौके पर नहीं दिखाई दिया। इसी बीच एक मरीज को लेकर उधर से गुजर रही एंबुलेंस भी फंस गई। जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खाली हुई ब्रांच में लगे सपोटर के निकल जाने से बिल्डिंग की एक साइड का कुछ हिस्सा भरभरा कर गिरा है। ईश्वर की कृपा से किसी को कोई चोट नहीं आई। कार्यदायी संस्था को अब जगह-जगह सपोटर लगाने के बाद तोड़फोड़ करने को कहा गया है। अब ऊपरी मंजिल से अतिक्रमण वाले भाग को तोड़ते हुए नीचे आया जाएगा। - एके मित्तल, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed