फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The contractor did not take up the work of Thakurdwara Marg

Moradabad News: ठेकेदार ने ठाकुरद्वारा मार्ग का काम अपने हाथ में नहीं लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
The contractor did not take up the work of Thakurdwara Marg
मुरादाबाद। जिला प्रशासन की मदद से मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा बाईपास मार्ग की 17 किलोमीटर जमीन कब्जा मुक्त हो गई है लेकिन ठेकेदार ने मार्ग को बनाने के लिए काम अपने हाथ में नहीं लिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा रोड के बीच 38 किमी में 21 किलोमीटर का बाईपास बनेगा। सिर्फ 11 किलोमीटर रोड को डबल लेन से फोरलेन बनाना है। एनएचएआई के पीडी अनुज कुमार जैन का कहना है कि नियमानुसार 90 प्रतिशत कब्जा मिलने पर ठेकेदार काम शुरू देता है। कागजात के हिसाब से 90 प्रतिशत जमीन जिला प्रशासन ने एनएचएआई को स्थानांतरित किया है लेकिन मौके पर अतिक्रमण नहीं हटने से जमीन को मुक्त कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने बाईपास की 17 किमी जमीन को साफ करा दिया है। अभी पांच गांवों श्यामपुर हादीपुर, बारूभूड़ा, गूंगानगला, कोरबाकू की पांच किमी जमीन कब्जा मुक्त कराने के लिए बाकी है। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण कब्जा मुक्त कराने का काम दो दिन बाधित हो गया है। सोमवार से फिर काम शुरू किया जाएगा। इस मामले में डीएम ने ठेकेदार को शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। फिर भी ठेकेदार ने रोड का काम अपने हाथ में नहीं लिया है। दो साल के अंदर इस मार्ग को फोर लेन बनाने का काम पूरा करना है। समय से काम पूरा नहीं करने पर कार्यदायी संस्था को पेनाल्टी भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के लिए 700 करोड़ मुआवजा देना है
एनएचएआई ने रोड के लिए किसानों को अभी 25 करोड़ मुआवजा दिया है, देर होने के कारण एनएचएआई ने रणनीति बदल दी है। अब ऑनलाइन की जगह एसएलओ आॅफ लाइन मुआवजा दे सकते हैं। इसके के लिए एनएचएआई ने 383 करोड़ रुपये जिला प्रशासन को ट्रांसफर कर दिया है। किसान वर्तमान दर पर मुआवजे की मांग कर रहे है। वे 2019 के दर पर मुआवजा नहीं लेन चाहते हैं।



वन विभाग पेड़ पौधों की मार्किंग में जुटा

मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा मार्ग पर 11500 बड़े और 33500 छोटे पेड़ हैं। डीएफओ ने पेड़ों को काटने के लिए मंजूरी भी दी थी। पेड़ों की कटाई करने के लिए वन विभाग मार्किंग कर रहा है। इसके लिए वन विभाग को एनएचआई करीब 400 करोड़ रुपये देने के साथ पेड़ लगाने का वादा करेगा। इसके बाद वन विभाग पेड़ों की कटाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed