फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The condition of construction of big cowshed in Chhajlat

Moradabad News: छजलैट, ठाकुरद्वारा, बिलारी में वृहद गोशाला निर्माण की स्थिति खराब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
The condition of construction of big cowshed in Chhajlat
मुरादाबाद। सीडीओ सुमित यादव ने विकास भवन सभागार में गोआश्रय स्थल, ओडीएफ प्लस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें विकास खंड छजलैट, ठाकुरद्वारा और बिलारी में किए जा रहे वृहद गोशाला निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब होने की जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनिल कंसल ने दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समय के अंदर पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारियों से गोशाला के संपर्क मार्ग के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई। जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अलग से पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभी बीडीओ को संरक्षित गोवंशों को नियमित रूप से भूसा, हरा चारा, दाना उपलब्ध कराने, गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश सीवीओ को दिया। सीडीओ ने कहा कि बीडीओ विकासखंडों में लंबित आडिट आपत्तियों का निस्तारण करें। तहसील में संपर्क कर सरकारी जमीन पर मिनी स्टेडियम निर्माण कराएं। ठोस अवशिष्ट प्रबंधन के चल रहे कार्य में सुधार के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना में शासकीय भवनों, सहकारी समितियों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की मरम्मत के कार्य शामिल करने के निर्देश भी खंड विकास अधिकारियों को दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी पात्र स्वयं सहायता समूहों के सीसीएल तथा हाऊस होल्ड मोबलाइजेशन में सभी सदस्यों की फीडिंग सखी एप में कराने, लखपति दीदी कार्यक्रम में संभावित महिलाओं का चिह्नांकन करते हुए विकास खंडों को लक्ष्य के सापेक्ष आजीविका रजिस्टर बनाने के निर्देश भी दिए। बैठक में उपायुक्त (स्वत: रोजगार), डीडीओ, सीवीओ, डीपीआरओ समेत सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article