फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The company's contract ended, the neighborhoods were plunged into darkness

Moradabad News: कंपनी का खत्म हुआ अनुबंध, अंधेरे में डूबे मोहल्ले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The company's contract ended, the neighborhoods were plunged into darkness
मुरादाबाद। शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने वाली कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया गया है इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ने लगी हैं। शहर के कई वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं जिनकी मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से लाइटों की मरम्मत करा पा रहे हैं। लेकिन सभी लाइटों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। पुराने शहर के मुगलपुरा, लाकड़ीवालान, असालतपुरा, दीवान का बाजार समेत कई मोहल्ले में लाइटें खराब हो गई हैं। इससे वहां रात के समय अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय पार्षदों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से आपराधिक वारदात होने का भी खतरा बढ़ गया है। मालूम हो कि शहर में करीब 60 प्रतिशत लाइटें इसी कंपनी ने लगाई हैं। इसी महीने हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में कंपनी का अनुबंध खत्म कर दिया गया था। कंपनी ने अनुबंध खत्म होने के बाद ही मरम्मत समेत सभी काम बंद कर दिए। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के कर्मचारी कम हैं जो सभी जगह मरम्मत का काम नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम के एई एआर अशोक का कहना है कि दूसरी कंपनी से बात चल रही है जल्द ही अनुबंध की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed