फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The Commission sought feedback on the political representation of backward classes.

Moradabad News: आयोग ने पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का लिया फीडबैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
The Commission sought feedback on the political representation of backward classes.
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर जनप्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियां ली। आयोग के अध्यक्ष ने सवाल किया कि आरक्षण की वर्तमान स्थिति ठीक है या और चाहिए। इस प्रश्न को लेकर ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और बीडीसी ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के साथ सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया एवं एस.पी. सिंह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों से राजनीति में प्रतिनिधित्व का फीडबैक लेने के लिए आए। सवाल किया कि पिछड़ा वर्ग आरक्षण 27 प्रतिशत है, यह ठीक है या और चाहिए। आयोग के सदस्यों के साथ मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह भी मौजूद थीं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुखों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने स्थानीय ग्रामीण निकायों में ओबीसी के लिए लागू आरक्षण व्यवस्था के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। कुछ लोगों ने क्रीमीलेयर को हटाने की मांग की ताकि उसी जाति के कमजोर लोग भी इसका लाभ उठा सके। बैठक में मौजूद एक महिला बीडीसी ने भी आरक्षण को 32 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग की। आयोग ने सदर ब्लॉक में जाकर ग्राम प्रधानों की राय ली। आयोग के अध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि 15 वह जिलों का दौरा कर चुके हैं। अभी 60 जिलों का दौरा करीब तीन माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ आलोक कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, डीडी पंचायत अभय कुमार यादव, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed