{"_id":"64345e80750577822a0df474","slug":"the-code-of-conduct-went-on-the-work-of-removing-posters-banner-hoardings-continued-throughout-the-day-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-112268-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आचार संहिता का चला डंडा, दिन भर चलता रहा पोस्टर, बैनर होर्डिंग्स हटाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आचार संहिता का चला डंडा, दिन भर चलता रहा पोस्टर, बैनर होर्डिंग्स हटाने का काम
विज्ञापन
मुरादाबाद। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रशासन ने शांति व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों पर लगे होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर आदि उतारने का काम किया।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से ही नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अधिकारियों को टीम गठित कर राजनीतिक होर्डिग्स, पोस्टर बैनर आदि हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। कुछ निकायों में रविवार देर शाम से ही इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर में नगर निगम की तीन टीमों ने स्टेशन रोड, बुध बाजार, कांठ रोड, दिल्ली रोड समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर आदि हटाने का काम किया। देर शाम तक यह अभियान चलाया जाता रहा। इस मौके पर नगर निगम के अधिकारी भी टीम के साथ मौजूद रहे।
एडीएम ने बताया कि शहर के अंदर की सड़कों पर लगे होर्डिंग्स, फ्लैक्सी, बैनर आदि को भी हटाया जाएगा। इसके लिए निगम के अधिकारियों को लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अब बिना अनुमति कोई पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि लगाता मिलेगा तो उसके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--