फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city will be clean and sanitized in a two-day special campaign

हर रोज 375 वाहनों का हो रहा चालान, सड़क पर ही चुका रहे पौने दो लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
The city will be clean and sanitized in a two-day special campaign
मुरादाबाद। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ने के बावजूद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। ये लोग बिना मास्क के बेवजह सड़कों पर घूम कर अपनी जिंदगी से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं साथ ही परिवार को भी खतरे में डाल रहे हैं। जनपद में हर रोज बिना मास्क के घूमने वालों के औसतन 230 चालान काटे जा रहे हैं। ऐसे में कोरोना की इस लड़ाई में समाज के दुश्मन नहीं योद्धा बनें।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने पर बिना मास्क घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। 21 मार्च 2020 से ही सभी थानों की पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। जिन पर जुर्माना लगने के साथ ही केस भी दर्ज किए गए थे। पुलिस प्रशासन का मकसद था कि चालान कटने और जुर्माना लगने लोग सुधर जाएंगे और अपनी जिंदगी के साथ ही परिवारों को भी सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। एक साल बाद भी लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। इस एक साल के अंतराल में पुलिस ने 90 हजार 697 लोगों को बिना मास्क के सड़कों और बाजारों में घूमते हुए पकड़ा और इनका चालान किया गया। इतना ही नहीं पुलिस ने मौके पर ही इनसे एक करोड़ तीन लाख तीस हजार 477 रुपये का जुर्माना भी वसूला। यानी हर रोज औसतन 231 को बिना मास्क के पकड़ा गया है। इसके अलावा हर रोज 372 वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। बिना मास्क व यातायात नियमों का पालन न करने वालों से पुलिस करीब दो लाख रुपये रोज वसूल रही है। पिछले एक साल में पुलिस ने सरकार के खजाने में सात करोड़ 98 लाख 31 हजार 277 रुपये जमा किए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बेवजह लोग अपने घरों से बाहर न निकलें। अगर बहुत जरूरती कार्य है तो मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। बिना मास्क के घूमने वालों का चालान किया जा रहा है। नाइट कर्फ्यू या लॉक डाउन में लोग बेवजह घरों से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मुरादाबाद
लॉक डाउन उल्लंघन में दर्ज किए गए 4779 केस और 8842 आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के विभिन्न थाने में लॉक डाउन उल्लंघन में 4779 केस दर्ज किए थे। जबकि 8842 लोगों को गिरफ्तार कर इनका चालान भी किया गया था। हालांकि अधिकांश लोगों को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया था।
1844 वाहन किए गए सीज
मुरादाबाद। जनपद में लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने और बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से 65 जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए थे। जहां चौबीस घंटे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जाती है। पिछले साल 21 मार्च से लेकर शुक्रवार तक पुलिस ने छह लाख 15 हजार 45 वाहनों को चेक किया। जिसमें से एक लाख 46 हजार 802 वाहनों का चालान किया है। 1844 वाहन सीज किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने छह करोड़ 77 लाख 31 हजार 200 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले हैं।

थूकने वालों से भी वसूले साढ़े चालीस हजार रुपये से ज्यादा
मुरादाबाद। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने जहां तहां थूकने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। पुलिस ने 397 लोगों का थूकने के आरोप में चालान किया। जिनसे 40650 रुपये वसूले हैं। इसके अलावा लॉक डाउन और नाइट कर्फ्यू के दौरान दोपहिया वाहन पर पिछली सीट पर बैठाने में 4219 का चालान किया गया है। जिनसे 950960 रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed