फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city's air pollution data is not being recorded for five days

पांच दिन से दर्ज नहीं हो रहा शहर में वायु प्रदूषण का डाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
The city's air pollution data is not being recorded for five days
मुरादाबाद। शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक का डाटा पिछले पांच दिनों से दर्ज नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि चोरों ने स्वचालित मॉनिटरिंग स्टेशन से एसी का पाइप काट दिया है। लॉकडाउन की वजह से कोई कारीगर नहीं मिलने के कारण यह ठीक नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

लाजपत नगर स्थित एमएच कालेज में कंटीन्युअस एंबिएंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन (स्वचालित परिवेशीय वायु गुणवत्ता अनुश्रवण केंद्र) से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ऑनलाइन प्रदूषण का डाटा भेजा जाता है, जिसके आधार पर शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक बनता है। कर्मचारियों का कहना है कि 29 अप्रैल की रात को स्टेशन पर चोरी का प्रयास हुआ था, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर चोर ने मॉनिटरिंग स्टेशन की एसी का पाइप काट दिया। इसकी वजह से एसी की गैस लीक हो गई और सर्वर ठप हो गया है।
विज्ञापन

22 से 26 अप्रैल तक भी दर्ज नहीं हुआ था डाटा
एसी का पाइप कटने से पहले मॉनिटरिंग स्टेशन पर इंटरनेट कनेक्टिविटी फेल होने के कारण 22 से 26 अप्रैल तक वायु गुणवत्ता सूचकांक सूचकांक का डाटा दर्ज नहीं हो सका था। इसके बाद 27 अप्रैल को 289 और 28 अप्रैल को 296 वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन लगने के कारण मुरादाबाद से कोई कारीगर नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली में लॉकडाउन लगा होने की वजह से कंपनी की ओर से अधिकारी मेंटेनेंस करने के लिए मुरादाबाद नहीं आ पा रहे हैं। लोग कोरोना संक्रमण से खुद को बचाने को प्राथमिकता दे रहे हैं जो कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जरूरी भी है। हालांकि पाइप को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। विकास मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed