{"_id":"66bd3d692e82d21c46013ad4","slug":"the-city-is-immersed-in-the-joy-of-independence-flag-hoisting-will-take-place-today-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-459245-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आजादी के उल्लास में डूबा शहर, आज होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आजादी के उल्लास में डूबा शहर, आज होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन
मुरादाबाद। आजादी के उल्लास में पूरा शहर डूब चुका है। सड़कों से लेकर सरकारी इमारतों तक सबकुछ तिरंगा की रोशनी में नहाया हुआ है। स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन की तरफ से पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। इसके अलावा नगर निगम, एमडीए सहित अन्य सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में भी ध्वजारोहण की तैयारियां की गई हैं।
राज्यमंत्री जसवंत सैनी स्वतंत्रता दिवस पर सर्किट हाउस में सुबह आठ बजे 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण करेंगे। नगर निगम की तरफ से झंडा पहले ही लगा दिया गया है। राष्ट्रगान कार्यक्रम के बाद मंत्री पंचायत भवन में जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में 9:15 ध्वजारोहण करेंगे।
इसके लिए पंचायत भवन को रंगोली और गुब्बारों से सजाया गया है। यहां 400 बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। जिले के अधिकारी और मंत्री लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखेंगे। इसके साथ ही जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडलायुक्त और नगर निगम कार्यालय में भी ध्वजारोहण की तैयारी की गई है। दिल्ली रोड स्थित एमडीए कार्यालय और राज्य कर विभाग के राम गंगा विहार कार्यालय में भी भव्य ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की गई है। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।